֍:एअर इंडिया ने कही ये बात§ֆ:मामले को लेकर एअर इंडिया ने कहा है कि 14 अक्टूबर को मुंबई से जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI119 को एक विशेष सुरक्षा अलर्ट मिला. सुरक्षा के मद्देनजर इसे दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया. इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘ग्राउंड पर हमारे सहकर्मी इस व्यवधान के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने को कोशिश कर रहे हैं. एअर इंडिया अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.’§֍:135 यात्रियों के साथ सुरक्षित लैंड हुआ विमान§ֆ:एअर इंडिया की फ्लाइट AI 657 को 135 यात्रियों के साथ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया. बाद में फ्लाइट को आइसोलेशन बे में रखा गया. एयरपोर्ट ने बयान जारी करते हुए कहा था कि AI 657 (BOM-TRV) ने 22 अगस्त, 2024 को 0730 बजे बम की धमकी की सूचना दी. TRV एयरपोर्ट पर 0736 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई. विमान सुरक्षित रूप से लैंड हुआ. इसे आइसोलेशन बे में पार्क किया गया.§महाराष्ट्र के मुंबई से सोमवार को उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की न्यूयॉर्क फ्लाइट में बम धमकी मिली है. इससे हड़कंप मच गया और आनन-फानन में प्लेन को हवा में ही दिल्ली की ओर ले जाना पड़ा. दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर प्लेन की लैंडिंग करा ई गई. जिसके बाद यात्रियों और क्रू का ध्यान रखते हुए प्लेन की चेकिंग की गई.

