֍:डीनो के घर हुई छापेमारी
§ֆ:एक्टर डीनो मोरिया, शिव सेना के UBT लीडर आदित्य ठाकरे के करीबी हैं. मीठी नदी सफाई स्कैम में ईडी ने डीनो मोरिया के घर पर छापेमारी कर छानबीन की. डीनो से इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW दो बार पूछताछ कर चुकी है. अब ईडी इन रेड्स में जब्त किए आर्थिक दस्तावेज और अन्य कागजों को रिव्यू कर रही है. ये तहकीकात धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज हुई मनी लॉन्ड्रिंग केस में चल रही जांच का हिस्सा है. इसे लेकर एक केस आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज करवाया गया था.
§ֆ:
§ֆ:§֍:13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज §ֆ:इससे पहले आर्थिक अपराध शाखा ने बीएमसी के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर समेत लगभग 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. ये सभी कथित रूप से 2007 से 2011 तक चले नदी की सफाई के काम में हुए पैसों के घोटाले से जुड़े थे. जांचकर्ताओं को शक है कि विशेष ड्रेजिंग उपकरण किराये पर देने के टेंडर में हेरफेर करके कुछ चुने हुए सप्लायरों को फायदा पहुंचाया गया, जिसके परिणामस्वरूप बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को भारी नुकसान हुआ.§प्रवर्तन निदेशालय उर्फ ईडी ने शुक्रवार, 6 जून को मुंबई और केरल की 15 जगहों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी मीठी नदी के सफाई स्कैम में 65 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच का हिस्सा है. रेड की जगहों में बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया, बीएमसी के असिस्टेंट इंजीनियर प्रशांत रमुगड़े संग अन्य कॉन्ट्रैक्टर का घर भी शामिल है. मामले में अवैध धन के प्रवाह का पता लगाने के लिए छापेमारी की गई है.

