ֆ:
§हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम हैं. बीजेपी ने दूसरी सूची में दो मंत्रियों का टिकट काट दिया है, जिसमें बड़खल से मौजूदा विधायक और शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और बवाल से जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल का नाम शामिल है. भाजपा ने बड़खल में सीमा त्रिखा की जगह धनेश अदलखा पर दांव लगाया है तो बावाल में बनवारी लाल की जगह डॉ. कृष्ण कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है. इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था.
§ֆ:बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में छह विधायक को का टिकट काट दिया है, जिसमें निर्मल रानी, मोहन बड़ौली, सत्य प्रकाश, सीमा त्रिखा, प्रवीण डागर और जगदीश नायर का नाम शामिल है. नारनौल से बीजेपी ने ओम प्रकाश यादव पर एक बार फिर से भरोसा जताया है. बीजेपी ने जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने इस सीट से महिला पहलवान विनेश फोगाट को टिकट दिया है.भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/XTg6Kt37eB
— BJP (@BJP4India) September 10, 2024