ֆ:सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर विधायक को गुंडा बताते हुए मुख्यमंत्री से जेल भेजने की मांग की है।
शनिवार को एक वीडियो सामने आया था जिसमें विधायक एक युवक को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। विधायक ने बताया था कि जिसे उन्होंने मारा वह उनका सगा छोटा भाई योगेश कुमार है। बाद में पता चला था कि विधायक ने कुलदीप नाम के युवक को थप्पड़ मारे हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि शनिवार को एक्स पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर सीओ हसनगंज संतोष सिंह को जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, विधायक का कहना है कि हाल में एक खबर छपी थी कि यदि यूपी सरकार के मंत्रीमंडल में विस्तार होगा तो बृजेश रावत पासी समाज से मंत्री होंगे। इसी को लेकर सब साजिशें की जा रही हैं।
§आम तोड़ने पर भाई और युवक से गाली गलौज करने और उसे थप्पड़ मारने के बाद चर्चा में आए मोहान के भाजपा विधायक बृजेश रावत पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा है।

