ֆ:
कंगना ने विरासत में मिले ऐशो आराम और अपनी उपलब्धियों के बीच का अंतर समझाया। बोलीं-विक्रमादित्य जमानत पर बाहर है…मुझे कहते हैं तो अपवित्र है फिल्मों में काम किया है…मैंने तो अपनी योग्यता पर 4 राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्म श्री पाया है… , तुम अपने मां बाप के नाम पर नहीं अपने नाम पर वोट मांगो जमानत जब्त हो जाएगी।
कंगना ने कहा कि मुझे विक्रमादित्य ने कहा जिस मंदिर में भी जाए उसे साफ करो… ये कांग्रेसी हिमाचल की लड़कियों का रेट पूछते हैं…ये चंपू कहीं मिल जाएं न तो इन्हें थप्पड़ मारना…लड़कियां तो छोड़ो एक पहाड़ी चपेड़ पड़ गया न तो सब्जियों का रेट पूछना भूल जाएंगे।’
§चुनावी सभा में बीजेपी प्रत्याशी कंगना पूरे रौ में दिखीं। कांग्रेस प्रत्याशी पर जमकर बरसीं और बोलीं और उन्हें अपने और उनके बीच अंतर क्या है वो समझाने का प्रयास किया।

