• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

इन राज्यों में बर्ड फ्लू की समस्या बढ़ा, चिकन और अंडों की बिक्री बंद!

Fiza by Fiza
February 13, 2025
in सफ़लता की कहानी
0
इन राज्यों में बर्ड फ्लू की समस्या बढ़ा, चिकन और अंडों की बिक्री बंद!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:रांची में बढ़ रहा बर्ड फ्लू का मामला§ֆ:रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) को भेजे गए नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा ए वायरस के एक प्रकार एच5एन1 की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने राज्य को इसके फैलने को रोकने के लिए सभी उपाय करने को कहा है, जिसमें संक्रमित और निगरानी क्षेत्र घोषित करना, प्रभावित इलाके तक पहुंच को प्रतिबंधित करना और पक्षियों को मारना शामिल है. राज्य के पशुपालन विभाग ने शनिवार को एक सलाह और SOP जारी की, जिसमें क्षेत्र में पक्षियों की बिक्री और खरीद पर रोक लगा दी गई.§֍:आंध्र में भी बढ़ा संक्रमण§ֆ:उधर आंध्र प्रदेश के अमरावती जिले में भी बर्ड फ्लू का संक्रमण सामने आया है. अमरावती जिले के दो गांवों में इसकी पुष्टि हुई है. इसके बाद एच5एन1 की निगरानी और इसे रोकने के लिए 721 रैपिड रेस्पांस टीम (RRT) लगाई गई हैं. पश्चिमी गोदावरी जिले के वेलपुरु और पूर्वी गोदावरी जिले के कनुरू अग्रहारम में इस वायरस का पता चला, जिसके बाद पशुपालन अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में दो पोल्ट्री फार्मों में पक्षियों को मारना शुरू कर दिया. पशुपालन विभाग के निदेशक दामोदर नायडू ने कहा कि आरआरटी बीमारी को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठा रहे हैं. नायडू के अनुसार, कृष्णा जिले और गोदावरी क्षेत्र में भी आरआरटी तैनात किए जा रहे हैं, जहां पोल्ट्री फार्मों की संख्या अधिक है. प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करने वाले तालाबों और झीलों की बड़ी संख्या वाले जिलों में भी इसी तरह के रोकथाम उपाय लागू किए जा रहे हैं. अलर्ट जोन के बाहर, नायडू ने आश्वासन दिया कि उबले अंडे और चिकन खाने के लिए सुरक्षित हैं. इस बीच उन्होंने पोल्ट्री फार्म मालिकों को प्रवासी पक्षियों को अपने फार्म में घुसने से रोकने सहित सावधानी बरतने का निर्देश दिया.§देश में पहले भी बर्ड फ्लू का संकट देखा गया है. इसी बीच झारखंड के रांची में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है. यहां बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के पोल्ट्री फार्म में एवियन फ्लू (Bird Flu) का मामला सामने आने के बाद सोमवार को रांची में कुल 5,163 पक्षियों को मारा गया. एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में बीएयू में 5,488 पक्षियों को मारा गया है और पूरे प्रभावित क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया है.

Previous Post

फरवरी के महीने ने बढ़ाई किसानों की परेशानी! गेंहू, सरसों, चने की फसल पर मंडराया खतरा

Next Post

‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट ने जांच में शामिल होने के दिए आदेश

Next Post
‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट ने जांच में शामिल होने के दिए आदेश

‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट ने जांच में शामिल होने के दिए आदेश

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.