बिहार के मशहूर यूट्यूबर और सामाजिक कार्यों में सक्रिय मनीष कश्यप अब राजनीति की राह पर चल पड़े हैं। उन्होंने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ले ली। पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में मनीष कश्यप ने आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
जन सुराज पार्टी में शामिल हुए मनीष कश्यप
इस मौके पर प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप का स्वागत करते हुए कहा कि जन सुराज की सोच से जुड़ने वाले हर व्यक्ति का पार्टी में स्वागत है, खासकर वे लोग जो बिहार के विकास और बदलाव को लेकर गंभीर हैं। मनीष कश्यप ने भी इस मौके पर कहा कि वे अब जनहित के मुद्दों को सिर्फ यूट्यूब तक सीमित नहीं
रखेंगे, बल्कि जन सुराज के मंच से इसे राजनीतिक आंदोलन का रूप देंगे।
भ्रष्टाचार से जुड़े मु्द्दों पर उठाए कई सवाल
गौरतलब है कि मनीष कश्यप अपने जन-जागरूकता से जुड़े वीडियोज़ के लिए युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे लंबे समय से भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और सामाजिक मुद्दों को बेबाकी से उठाते रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मनीष कश्यप की लोकप्रियता जन सुराज पार्टी को ग्रामीण इलाकों और युवाओं के बीच मजबूती देने में मददगार हो सकती है।

