֍:एक महीने में दूसरी बार बिहार दौरा§ֆ:राहुल गांधी का यह एक महीने के भीतर बिहार का दूसरा दौरा होगा. इससे पहले वह 18 जनवरी को पटना आए थे, जब उन्होंने ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित किया था. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की थी.
§֍:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी§ֆ:बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी, ‘विपक्ष के सम्मानित नेता राहुल गांधी जी 5 फरवरी को पटना में श्री जगलाल चौधरी जी की जयंती समारोह में शामिल होंगे.’§कांग्रेस नेता राहुल गांधी 5 फरवरी (बुधवार) को पटना का दौरा करेंगे. वह स्वतंत्रता सेनानी और दलित नेता जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित किया जाएगा.

