֍:बिहार पहुंचेगें PM MODI §ֆ:इस बीच अब एक ओर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, बिहार में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है. चुनाव प्रचार की शुरुआत चार फरवरी से हो सकती है. पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के बेतिया और झारखंड के धनबाद में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. इस दौरान वो सरकारी योजनाओं और शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.
§֍:जानें क्या रहेगा PM MODI का कार्यक्रम §ֆ:सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी चार फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे झारखंड के धनबाद जाएंगे, जहां सिंदरी में खाद कारखाने का शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा कई सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे बिहार के बेतिया जाएंगे.
§֍:पटना के गांधी मैदान से प्रचार करते थे पीएम मोदी§ֆ:महत्वपूर्ण बात ये है कि अभी तक पीएम मोदी पटना के गांधी मैदान से लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करते आए हैं. ऐसा पहली बार है जब वो बिहार के बेतिया से इसकी शुरुआत कर रहे हैं.
§2024 के चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार ने पूरा सियासी गेम बदल दिया है. बता दें कि नीतीश कुमार ने रविवार को महागठबंधन से अलग होने के बाद बीजेपी के सहयोग से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 9वीं बार शपथ ली है. जिसके बाद एक बार फिर बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला.

