֍:मांझी के प्रोग्राम से नीतिश की दूरी §ֆ:दरअसल, सीएम नीतीश कुमार दलित समागम में शिरकत करने पहुंचे, लेकिन कोई भाषण नहीं दिया। उन्होंने आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि कि आम आप लोगों को आशीर्वाद देने के लिए आए हैं। आप लोग काम कीजिए। हमारी पार्टी की अभी मीटिंग होने वाली है, इसलिए निकल रहे हैं। हैरान करने वाली बात तो यह भी है कि नीतीश कुमार मंच पर बैठे तक नहीं। §֍:2.5 मिनट में ही निकल गए सीएम नीतीश§ֆ:सीएम नीतीश 2.5 मिनट में ही वहां से वापस रवाना हो गए। मंच से भी घोषणा हुई कि सीएम नीतीश कुमार किसी विशेष काम के चलते निकल रहे हैं। अब नीतीश ने तो मीटिंग की बात कही, लेकिन सियासी गलियारों में खिचड़ी पकने लगी है। तमाम कयास लगाए जाने लगे हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर नीतीश इतनी जल्दी समागम छोड़कर क्यों गए?§जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने पटना के गांधी मैदान में दलित समागम का आयोजन किया। आयोजन में तमाम एनडीए नेताओं का जुटान देखने को मिला। हालांकि, एक दिलचस्प वाक्या भी हुआ, जिसने बिहार की सियासत में एक नया उबाल ला दिया है। सीएम नीतीश कुमार चंद मिनटों में ही दलित समागम से वापस लौट गए।

