֍:दी ये जानकारी§ֆ:न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक डिप्टी सीएम ने कहा, ‘पटना मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को पूरा करने के लिए भी इस बजट का उपयोग किया जाएगा. यह राशि पर्यटन विभाग से संबंधित परियोजनाओं, जैसे कैमूर जिले में ‘पर्यटन हब’ के विकास के लिए भी खर्च की जाएगी’.§֍:पटना साहिब से एम्स कैंपस तक चलेगी मेट्रो§ֆ:बता दें कि पटना मेट्रो परियोजना के शुरुआती चरण में दो मुख्य कॉरिडोर हैं. इसमें पटना जंक्शन से दानापुर तक और पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर पटना साहिब से एम्स कैंपस को जोड़ेगा. मेट्रो की शुरुआत होने के बाद पटना में बढ़ते ट्रैफिक दबाव से लोगों को मुक्ति मिलेगी. साथ ही आसान कनेक्टिविटी के साथ लोग यात्रा करेंगे.§ֆ:वहीं, दूसरे बजट को पेश करते हुए सर्व शिक्षा अभियान (SSA), राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM), और पीएम श्री योजना सहित अन्य योजनाओं के लिए भी फंड का प्रावधान किया गया. इस बजट को मुख्यत: राज्य में परियोजनाओं के विकास के लिए उपयोग में लिया जाएगा.§ֆ:§֍:किया था वाकआउट§ֆ:दूसरे बजट की पेशकश को लेकर विपक्ष ने प्रतिक्रिया दी है. इसे लेकर समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने कहा, ‘विपक्ष गरीब और समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ है. इसीलिए बहस में हिस्सा लेने के बावजूद वो अनुपूरक मांग पारित होने के समय वाकआउट कर गए थे.’§बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो दौड़ाने को लेकर सरकार तेजी से कार्य कर रही है. इसको लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चोधरी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कही कि पटना मेट्रो रेल सेवा 15 अगस्त 2024 से शुरू हो जाएगी. उन्होने यह ऐलान वित्तीय वर्ष 2023-24 के दूसरे बजट को पेश करते हुए की.

