छात्राओं के बेहोश होने पर शिक्षकों में भी अफरा तफरी मच गई, जबकि छात्राओं के परिवार वालों को जब इसकी सूचना मिली तो वह भी स्कूल में पहुंच गए. बाद में छात्राओं को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
§ֆ:
ये बिहार है यहां एक अधिकारी मंत्री मुख्यमंत्री को किसी को लगाता नहीं …जब जो मन आये तुग़लकी फ़रमान जारी कर देता है ..ये दृश्य शेखपुरा ज़िले के सरकारी स्कूल के है चार दर्जन बच्चे बेहोश होकर अस्पताल में है लेकिन क्या मज़ाल कोई उन्हें डर से ये बतला सके तापमान 45 डिग्री है #Bihar pic.twitter.com/NHvyuKyQPV
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) May 29, 2024
§֍:बेगूसराय के स्कूल में 18 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी§ֆ:दरअसल, मटिहानी प्रखंड के मटिहानी मध्य विद्यालय में भीषण गर्मी की वजह से करीब 18 छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी छात्राओं का इलाज किया जा रहा है. बेगूसराय में तापमान 40 डिग्री के पार है, भीषण गर्मी होने के बावजूद सभी विद्यालय खुले हुए हैं.
§देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है. दिल्ली में 50 डिग्री के करीब (49.9 डिग्री) पहुंचे अधिकतम तापमान ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके अलावा, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं. कई राज्यों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हैं लेकिन बिहार में अभी भी पढ़ाई चल रही है. बुधवार को, बिहार के बेगूसराय और शेखपुरा में करीब 48 स्कूली छात्राएं बेहोश होकर क्लास रूम में गिर गईं.

