֍:कितनी मिलेगी सब्सिडी?§ֆ:बिहार कृषि विभाग की ओर से एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी गई है. इसमें लिखा है कि बिहार राज्य में मल्चिंग तकनीक को बढ़ावा देने के लिए किसानं को 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी. इसके तहत किसानों को मल्चिंग तकनीक लगाने पर इकाई लागत की 50 प्रतिशत राशि दी जाएगी. ये राशि सीधा किसानों के बैंक खातो में जमा करा दी जाएगी. ऐसे में किसानों को खेती में आसानी होगी. साथ ही बागवानी फसलों को बढ़ावा मिलेगा.§֍:ऐसे लगाएं मल्चिंग§ֆ:• खेतों में सीधा प्लास्टिक मल्चिंग बिछाने के बजाए बैड बनाकर ही प्लास्टिक को बिछाएं. इसके लिए सुबह या शाम का समय सही रहता है.
• हमेशा अच्छी क्वालिटी की प्लास्टिक मल्चिंग का ही इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे प्लास्टिक के नैनो कण मिट्टी में ना मिल पाएं और मिट्टी प्रदूषण को रोका सके.
• हमेशा प्लास्टिक मल्चिंग के छेदों के हिसाब से ही ड्रिप सिंचाई की पाइप में छेद बनाएं, जिससे पानी की बर्बादी ना हो और बूंद-बूंद पानी सीधा फसल की जड़ों तक पहुंच सके.
• प्लास्टिक मल्चिंग को फटने या उड़ने से बचाने के लिए उसपर चारों तरफ से मिट्टी चढ़ा दें. इस तकनीक का प्रयोग करने पर बागवानी फसलों में कीट-रोगों का खतरा भी कम ही रहता है.
§֍:क्या हैं मल्चिंग लगाने के फायदे?§ֆ:1. पौधों की जड़ों का विकास सुचारू रूप से होता है
2. खरपतवार रोकने में मदद मिलती है
3. इससे खेती में नमी की मात्रा बनी रहती है
4. तापमान नियंत्रण रहता है
5. मल्चिंग द्वारा मिट्टी के कटाव को रोका जा सकता है
§֍:किसान ऐसे उठाएं योजना का लाभ§ֆ:• सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसान सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाएं.
• वेबसाइट पर जाते ही होम पेज पर योजना का विकल्प चुनें.
• फिर आप मल्चिंग वाले योजना पर क्लिक करें.
• अब आप मल्चिंग पर सब्सिडी के लिए अप्लाई करें.
• यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा.
• इसके बाद मांगी गई सारी डिटेल्स को सही-सही भर दें.
• सभी डिटेल्स भरने के बाद आपका एप्लीकेशन जमा हो जाएगा.
§किसानों के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने कई तरीकों का आविष्कार कर दिया है, जिससे वे कम लागत में भी अधिक उपज ले सकें. इसके लिए कई तरीकों का इजात हुआ है जैसे इंटीग्रेटेड फार्मिंग, ड्रिप इरिगेशन, पॉलीहाउस फारमिंग, मल्चिंग, आदि. इन तरीकों को बढ़ावा देने और किसानों का पैसा बचाने के लिए देशभर मे कई योजनाए चलाईजाती हैं. इसी कड़ी में बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को सौगात दी है. इसमे किसानों को मल्चिंग लगाने पर सब्सिडी मुहैया कराई जा रही है. इससका लाभ लेने के लिए क्या करना होगा आइए जानते हैं…

