֍:इन जिलों में शुरु होगी योजना§ֆ:यह योजना खगड़िया, बेगूसराय, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, सारण, सीवान, गोपालगंज, भागलपुर और सहरसा में लागू किया जाएगा. इस योजना को सफल बनाने के लिए इन जिलों के किसानों को कृषि विभाग हरी मटर के बीज पर 50 फीसदी की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी. इस योजना के तहत किसानों के लिए मटर बीज की कीमत प्रति किलो 170 रुपये तय की गई है. इसमें 50 प्रतिशत यानी 85 रुपये किसानों को सब्सिडी दी जाएगी. §֍:13 करोड़ की प्रोत्साहन राशि§ֆ:हरा मटर प्रोत्साहन योजना के लिए 13 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि तय की गई है. इसमें केंद्र सरकार की ओर से 4 करोड़ 80 लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं, राज्य सरकार इसके लिए 3 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च करेगी. इसके साथ ही राज्य योजना से टॉप अप के रूप में 5 करोड़ 60 लाख रुपये का व्यवस्था की गई है. §रबी फसलों की शुरुआत हो गई है. इस दौरान कई दलहनी फसलें बोई जाती है. इसमें मटर की खेती मिट्टी के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है. मटर की खेती करने से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है. इसके लिए बिहार सरकार ने हरी मटर की खेती के लिए राज्य के 15 जिलों के किसानों को प्रोत्साहित करने का फैसला किया है. ये योजना सरकार ने सितंबर में आई बाढ़ के कारण लिया है. बता दें कि इस दौरान बिहार किसानों की फसल का काफी नुकसान हो गया था. ऐसे में सरकार ने बाढ़ ग्रसित 15 जिलों मटर प्रोत्साहन कार्यक्रम तय किया है.

