֍:अंजीर की खेत पर सब्सिडी§ֆ:बिहार कृषि विभाग की ओर से बताया गया किबिहार सरकार राज्य में अंजीर की खेती को बढ़ावा देने के लिए 60 फीसदी तक की सब्सिडी दे रही है. इसके तहत किसान अंजीर के पौधे लगाने पर प्रति ईकाई लागत का 50000 रुपये का 60 फीसदी यानि 30000 रुपये ले सकते हैं. वहीं, किसानों को यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी. पहली किस्त 30000, दूसरी किस्त में 10-10 हजार रुपये किसानों को दिए जाएंगे. §֍:नारियल पर सब्सिडी§ֆ:राज्य में नारियल की खेती करने के लिए किसानों को इसके पौधे बांटे जा रहे हैं. नारियल के एक पौधे की कीमत 85 रुपये है. लेकिन सरकार उसके ऊपर 75 फीसदी की सब्सिडी दे रही है. अगर किसान 100 नारियल के पौधे खरीदते हैं, तो इसके लिए उन्हें कुल 8500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. लेकिन सरकार की तरफ से उन्हें 75 फीसदी सब्सिडी मिलेगी. यानी किसान को अपनी जेब से केवल 2125 रुपये ही खर्च करना पड़ेगा.§֍:किसान ऐसे करें आवेदन§ֆ:• सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसान सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाएं.
• वेबसाइट पर जाते ही होम पेज पर योजना का विकल्प चुनें.
• फिर आप ‘अंजीर फल विकास योजना’ पर क्लिक करें.
• अब आप अंजीर की खेती और नारियल की खेती पर सब्सिडी के लिए अप्लाई करें.
• यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा.
• इसके बाद मांगी गई सारी डिटेल्स को सही-सही भर दें.
• सभी डिटेल्स भरने के बाद आपका एप्लीकेशन जमा हो जाएगा.
§बिहार में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जाती हैं. इसी के चलते अब बिहार में किसान फलों की खेती पर भी ध्यान दे रहे हैं. ऐसे में राज्य के किसान पारंपारिक फसलों की जगह व्यावसायिक रूप से नारियल और अंजीर की खेती करने लगे हैं. इसके लिए सरकार भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. राज्य में इसके लिए अंजीर फल विकास योजना शुरु की गई है. इसके तहत अंजीर और नारियल की खेती से किसानों को बंपर सब्सिडी मिलेगी. इस स्कीम का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

