֍:’बिहार कृषि मोबाइल ऐप’ का शुभारंभ§ֆ:इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘बिहार कृषि मोबाइल ऐप’ का लोकार्पण किया। इस ऐप के माध्यम से किसानों को पासबुक, पौधा संरक्षण उपाय, फसलों के बाजार मूल्य, मिट्टी जांच, मौसम पूर्वानुमान और विभाग से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां मोबाइल पर ही उपलब्ध होंगी। यह ऐप किसानों के लिए एक डिजिटल समाधान के रूप में कार्य करेगा, जिससे उन्हें योजनाओं और सेवाओं की जानकारी त्वरित रूप से मिल सकेगी।§֍:कृषि भवन का निरीक्षण और पर्यावरणीय दिशा-निर्देश§ֆ:मुख्यमंत्री ने कृषि भवन के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और कृषि कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने भवन की छत पर सोलर प्लेट लगाने, परिसर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के भी निर्देश दिए।§֍:खरीफ महाभियान 2025 का शुभारंभ§ֆ:सीएम नीतीश कुमार ने खरीफ महाभियान 2025 का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने 20 प्रचार वाहनों और बीज वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया। ये प्रचार वाहन किसानों को खरीफ फसलों से जुड़ी योजनाओं और तकनीकी जानकारी ऑडियो-वीडियो माध्यम से देंगे, जिससे किसान समय रहते उचित निर्णय ले सकें।§֍:कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय आरा का शिलान्यास§ֆ:मुख्यमंत्री ने भोजपुर जिले के आरा में 144.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का शिलान्यास किया। 16 एकड़ भूमि में बनने वाले इस महाविद्यालय में प्रशासनिक भवन, कक्षाएं, पुस्तकालय, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास, कृषि यंत्रों की कार्यशाला और आवासीय परिसर शामिल होंगे। यहां बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम के तहत हर वर्ष 60 छात्रों का नामांकन किया जाएगा।§֍:62 अनुमंडल स्तरीय कृषि भवनों का निर्माण कार्य शुरू§ֆ:62 अनुमंडल स्तरीय कृषि भवनों का निर्माण कार्य शुरू
मुख्यमंत्री ने 55.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 62 अनुमंडल स्तरीय कृषि भवनों का भी शिलान्यास किया। इन भवनों के निर्माण से अनुमंडल स्तर पर किसानों को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से कृषि से संबंधित सभी सेवाएं, योजनाएं, तकनीकी सलाह और सरकारी सहायता एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। इससे ग्रामीण स्तर पर कृषि सेवाओं की पहुंच और पारदर्शिता में बड़ा सुधार आएगा।
§֍:कृषि के विकास से ही राज्य की प्रगति संभव§ֆ:मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए कृषि क्षेत्र का विकास अत्यंत आवश्यक है। सरकार का उद्देश्य है कि किसान समृद्ध हो और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाया जाए। इसके लिए राज्य सरकार हर स्तर पर लगातार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। यह कार्यक्रम न सिर्फ एक प्रशासनिक पहल थी, बल्कि यह बिहार सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया एक मजबूत कदम भी है।§
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के मीठापुर स्थित कृषि भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 315 नव नियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में कृषि विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार शुरू से ही किसानों के हित में कार्य करती रही है, और अब तक चार कृषि रोड मैप के माध्यम से राज्य में फसल उत्पादन व उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

