֍:पहली बार किया निर्यात§ֆ:पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस तरह का प्रयास पहली बार किया गया है. अब तक सुधा के उत्पाद केवल देश के विभिन्न राज्यों में ही बेचे जाते थे, लेकिन पहली बार अमेरिका और कनाडा के लोग बिहार के मखाना, घी और गुलाब जामुन का स्वाद चखेंगे. §֍:इन मानकों के आधार पर हुई पैकेजिंग§ֆ:पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी उत्पादों की पैकेजिंग अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत की गई है. जिसमें गाय का घी 1 लीटर, 5 लीटर और 10 लीटर पैक में हुए है. मखाना 250 ग्राम और गुलाब जामुन 1 किलोग्राम पैक में किया गया है. वहीं, सभी उत्पाद समुद्री मार्ग से भेजे जा रहे हैं जो गुजरात के मुंद्रा पोर्ट और पश्चिम बंगाल के कोलकाता पोर्ट से रवाना किया जाएगा. इसका पहला कंसाइनमेंट शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.§बिहार सरकार की ओर से पहली बार सुधा ब्रांड के उत्पादों का विदेश में निर्यात किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग से इस पहल की शुरुआत की. अमेरिका को घी और मखाना, जबकि कनाडा को गुलाब जामुन भेजा गया. यह निर्यात बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सहयोग से किया गया. पहली खेप के अंतर्गत कुल 48 लाख रुपये मूल्य के सुधा उत्पाद विदेश भेजे गए, जिसमें 31.45 लाख रुपये का 5700 किलोग्राम घी, 8.30 लाख रुपये का 500 किलोग्राम मखाना और 8.25 लाख रुपये का 500 किलोग्राम गुलाब जामुन निर्यात किया गया.

