प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सीवान की चुनावी सभा में विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा, “लालटेन और पंजे वाले केवल अपने परिवार का साथ और विकास चाहते हैं, जबकि मैं देश के हर गरीब, दलित और पिछड़े के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
PM मोदी ने RJD और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां सिर्फ अपने परिवारों की राजनीति करती हैं और बाबा साहेब अंबेडकर जैसे महापुरुषों को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती हैं।
“आरजेडी ने बाबा साहेब को अपने राजनीतिक लाभ के लिए पैरों तले रखा है, जबकि मैं उन्हें दिल में बसाकर चलता हूं,” पीएम मोदी ने कहा।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार बिहार को ‘परिवारवाद की राजनीति’ से मुक्त कर देश को आगे ले जाने वाले नेतृत्व को चुनें। मोदी ने लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी पर सीधा नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि “जो लोग पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति कर रहे हैं, वे कभी गरीब का भला नहीं कर सकते।”
प्रधानमंत्री की इस जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। मंच से उन्होंने राज्य के विकास कार्यों का ज़िक्र करते हुए कहा कि बिहार में आज जो सड़कें, गैस कनेक्शन, शौचालय और बिजली पहुंची है, वो NDA सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
पीएम मोदी के तीखे हमले
-
विपक्ष पर परिवारवाद और दलित विरोधी मानसिकता का आरोप
-
बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर RJD पर तीखा हमला
-
जनता से NDA को फिर समर्थन देने की अपील
-
बिहार के विकास को बताया मोदी सरकार की प्राथमिकता

