֍:क्या है खास?§ֆ:योजना के तहत पशुपालकों को बीमा प्रीमियम का केवल 25 परसेंट भुगतान करना होता है. बाकी 75 परसेंट राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा. डेयरी मवेशियों का अधिकतम मूल्य 60,000 रुपये निर्धारित किया गया है. कुल बीमा प्रीमियम इस मूल्य का 3.5 परसेंट है, जो 2,100 रुपये आता है. इसमें से सरकार 1,575 रुपये की सब्सिडी देती है, जबकि किसान 525 रुपये का भुगतान करता है. §ֆ:किसान गव्य विकास निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://dairy.bihar.gov.in के माध्यम से इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बिहार में इस योजना को जिला गव्य विकास पदाधिकारी के माध्यम से चलाया जा रहा है. बीमा कंपनी की ओर से दुधारू पशुओं का एक साल के लिए बीमा किया जाएगा. §֍:ऐसे करें आवेदन§ֆ:
• गव्य विकास निदेशालय के रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएं: https://misdairy.bihar.gov.in/Registration/Register
• ये डिटेल दर्ज करें: पूरा नाम, पिता/पति का नाम (जैसा लागू हो), जन्म तिथि, लिंग, जिला और एक वैध आधार संख्या
• ओटीपी पाने के लिए अपना एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज करें
• ओटीपी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म जमा करें
• रजिस्ट्रेशन होने के बाद, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड भेजा जाएगा, जिसका उपयोग भविष्य में लॉगिन के लिए किया जाएगा
§बिहार के पशुपालकों के लिए राज्य सरकार ने सौगात जारी की है. इसमें पशुओ के बीमा कराने को लेकर 75 फीसदी सब्सिडी देने की योजना शुरु की है. इसके तहत किसान को बीमा कराने के बाद प्रीमियम का मात्र 25 परसेंट हिस्सा ही देना होगा. बाकी के पैसे बिहार सरकार भरेगी. इस स्कीम से उन किसानों को लाभ होगा जो पैसे की टेंशन में अपने पशुओं का बीमा नहीं करा पाते हैं. सरकार चूंकि 75 परसेंट तक रकम दे रही है, इसलिए किसान बाकी पैसे देकर पशु बीमा आसानी से करा सकते हैं.

