֍:बिहार में बाढ़ का संकट जारी §ֆ:रिपोर्ट के मुताबिक राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, “गंगा के किनारे के बारह जिले बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे हैं और निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 12.67 लाख लोग बढ़ते जल स्तर से प्रभावित हुए हैं.’
§֍:12 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित§ֆ:इन जिलों की कुल 361 पंचायतें प्रभावित हुई हैं. जिला प्रशासन द्वारा बचाव और राहत कार्यों में लगभग 1,400 नावों का उपयोग किया जा रहा है. सरकार 12 जिलों में आठ राहत शिविर चला रही है जिसमें बड़ी संख्या में निचले इलाकों के लोग हैं. दूसरे निचले इलाकों को खाली करा लिया गया है और लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है.
§बिहार में बाढ़ का संकट गहरा गया है. बाढ़ की वजह से राज्य में 12 जिलों के करीब 12.67 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. रविवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर है.
हालांकि राज्य में कुछ स्थानों पर जल स्तर में कमी आ रही है. पटना और इसके आसपास के इलाकों में गंगा नदी का जलस्तर घटने लगा है, वहीं अन्य जिलों में कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का असर निचले इलाकों पर पड़ रहा है.

