֍:बिग बॉस में होगा टाइम ट्रैवल§ֆ:टेलीविजन की दुनिया का हाइएस्ट टीआरपी गेनर शो बिग बॉस का प्रोमो कलर्स के पेज पर जारी किया गया. इसका प्रोमो देखकर ही फैंस की सांसे थम गई हैं. वो अपने एक्साइटमेंट को रोक नहीं पा रहे हैं. अब थीम ही मेकर्स ने ऐसी सोची है.
प्रोमो में बताया गया कि इस बार टाइम ट्रैवल का थीम होगा. इस बार भी सबके चहेते सलमान खान इसे होस्ट करेंगे. प्रोमो में उनकी दबंग आवाज में ऐलान किया गया कि ‘बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर. अब होगा टाइम का तांडव. वहीं प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा गया- होगी एंटरटेनमेंट की पूरी इच्छा, जब टाइम का तांडव लेकर आएगा बिग बॉस में एक नया ट्विस्ट. क्या आप सीजन 18 के लिए तैयार हैं?
§अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि फिर से विवादों, झगड़ों-गाली गलौच का का भंडार कहा जाने वाला शो वापसी कर रहा है. इस बार इसके तेवर और भी ज्यादा उग्र दिख रहे हैं. और भी ज्यादा दमदार होने के संकेत दिए जा रहे हैं. जी हां, कॉन्ट्रोवर्सी लवर्स का फेवरेट शो, रिएलिटी शोज का बाप बिग बॉस का सीजन 18 जल्द ही शुरू होने जा रहा है. इसका पहला प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है.

