֍:मोहन यादव सरकार का बड़ा कदम §ֆ:मोहन यादव ने कहा है कि 5 साल के कार्यकाल में ढाई लाख भर्ती की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा है कि सभी सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इससे एमपी के युवाओं को दोहरा लाभ मिलेगा.§ֆ:§֍:सीएम ने और क्या कहा था?§ֆ:उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां औद्योगिक इकाइयां लगने की वजह से रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकारी नौकरियों में भी युवाओं को काम करने का मौका मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्लोबल इंवेस्टर समिट के जरिए नए उद्योग को स्थापित करवाने जा रही है. इससे भी रोजगार के नए साधन उपलब्ध होंगे.
§MP Latest News: मध्य प्रदेश में बेरोजगारों के लिए मोहन यादव सरकार ने बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 5 सालों में ढाई लाख भर्ती की जाएगी. सभी सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया चलाई जाएगी. अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के दावे को गलत बताया है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सभी भागों में पद खाली है, लेकिन सरकार केवल दावे ही कर रही है.

