ֆ:सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि शिवपाल यादव खुद ही समाजवादी पार्टी में सेट नहीं हो पा रहे हैं. अखिलेश यादव उन्हें किनारे लगाने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी जिस ऊंचाई तक आई है उसे ले जाने में दूसरे नंबर पर शिवपाल यादव का नाम आता है. लेकिन, आज समाजवादी पार्टी में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है. उन्हें सम्मान नहीं दिया जाता.
ओम प्रकाश राजभर ने इस दौरान शिवपाल यादव से अपने अच्छे संबंध होने के भी संकेत दिए और कहा कि उनके और हमारे बीच चलता रहता है. उन्हें भी सेट कर लेंगे.
§लोकसभा चुनाव के बीच सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है.

