֍:दिल्ली में 1740 रुपये हुई कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत§ֆ:देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1740 रुपये हो गई है। पहले यह कीमत 1691.50 पैसे थी। बढ़ी हुई कीमत 1 अक्टूबर से ही लागू कर दी गई है। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1692.5 रुपये हो गई है जबकि पहले यह 1644 रुपये थी।
§֍:सिंतबर में भी बढ़े थे दाम §ֆ:बता दें कि अगस्त और सितंबर के महीने में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि हुई थी। वहीं जुलाई में कमर्शियल एलपीजी के दाम में 30 रुपये की कटौती की गई थी। हालांकि अगस्त महीने में इसके दाम में 8.50 रुपये का इजाफा किया गया था। जबकि सितंबर महीने में ग्राहकों को बड़ा झटका लगा था। सितंबर महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये की वृद्धि की गई थी।
§LPG Cylinder Price Hike From 1st October: अक्टूबर महीने की शुरुआत हो गई है और यह त्योहार वाला महीना माना जाता है। हालांकि महीने के पहले दिन ही महंगाई का बड़ा झटका लगा है। गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

