֍:CAG रिपॉर्ट में बड़े खुलासे §ֆ:शराब पॉलिसी को लेकर कैग की यह ऑडिट रिपोर्ट 2017-2018 से 2020-2021 तक की चार अवधि की है. विधानसभा में पेश की गई इस रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली की शराब पॉलिसी बदलने से 2,002 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. §֍:शराब नीति में बड़ा घोटाला §ֆ:कैग की इस रिपोर्ट में 2017-18 से 2021-22 के बीच शराब के रेगुलेशन और सप्लाई की जांच की गई है. साथ ही इसमें 2021-22 की आबकारी नीति की समीक्षा भी की गई है. हालांकि, इस शराब पॉलिसी को सितंबर 2022 में वापस ले लिया गया था.§֍:आप सरकार में गंभीर लापरवाही §ֆ:कैग की इस रिपोर्ट में बताया गया कि आम आदमी पार्टी ने नई शराब पॉलिसी लागू करते समय कई गंभीर तरह की अनियमितताएं बरती गईं, जिससे सरकारी खजाने को 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ था.§֍:इन कारणों से हुआ करोड़ों का नुकसान §ֆ:- आम आदमी पार्टी सरकार की नई शराब नीति से लगभग 2,002 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
– गलत फैसलों की वजह से दिल्ली सरकार को भारी नुकसान हुआ है.
– नॉन कंफर्मिंग क्षेत्रों में लाइसेंस जारी करने में छूट देने से लगभग 940 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
§दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन के पटल पर दिल्ली शराब घोटाले से कैग की रिपोर्ट पेश की गई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैग की इस रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा.

