֍:INS Kochi का ऑपरेशन §ֆ:अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने यमन से तीन एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें दागी. टारगेट लाल सागर में मौजूद व्यवसायिक पोत माइशा और एमवी एंड्रोमेडा स्टार था. एमवी एंड्रोमेडा स्टार पनामा के झंडे वाला जहाज है, जिसका संचालन सेशेल्स करता है.
§֍:क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू जारी §ֆ:मिसाइल से जहाज पर ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. लेकिन तत्काल भारतीय नौसेना के स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर INS Kochi टैंकर की मदद के लिए पहुंचा. सभी क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू किया. इस दौरान नौसैनिक हेलिकॉप्टर से आसमानी रेकी की गई. आसपास के स्थिति को समझने के बाद लोगों को बचाया गया.
§֍:22 भारतीयों को बचाया §ֆ:नौसेना की एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल टीम ने टैंकर पर हुए मिसाइल हमले वाली जगह की जांच की. इसे रेसिडुअल रिस्क एसेसमेंट कहते हैं. नौसेना ने बताया कि 22 भारतीयों समेत सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. जहाज को उसकी अगली यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया है.
§अरब सागर में हूती विद्रोहियों ने पनामा के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर MV Andromeda Star पर मिसाइल दागी. इस टैंकर पर 22 भारतीयों समेत 30 क्रू मेंबर थे. टैंकर ने तुरंत इमरजेंसी मदद मांगी. सबसे नजदीक मौजूद भारतीय नौसेना के आईएनएस कोच्ची (INS Kochi) ने तुरंत एक्शन लिया. घटना 26 अप्रैल 2024 की है.

