• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

इन 4 राज्यों में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, महज 1 रुपया में कराया जाएगा फसल बीमा

Fiza by Fiza
July 23, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
इन 4 राज्यों में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, महज 1 रुपया में कराया जाएगा फसल बीमा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना§ֆ:भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है. यहां आज भी आबादी का एक बड़ा हिस्सा खेती पर निर्भर है. लेकिन किसानों को फसल तैयार करने में काफी अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है. किसानों को इसी अनिश्चितता से बचाने के लिए सरकार ने फसल बीमा योजना शुरू की है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस बीमा योजना में किसानों को कुल प्रीमियम का सिर्फ दो फीसदी ही देना होता है. इसमें सरकार प्रीमियम का 98.5 फीसदी तक का भुगतान करती है. इस साल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की गई है.

§֍:फसल बीमा सप्ताह हुआ शुरू§ֆ:केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने इस साल खरीफ फसल के लिए बीमा योजना शुरू कर दी है. हाल ही में कृषि मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि फसल बीमा सप्ताह (1-7 जुलाई 2024) शुरू हो गया है. इसमें किसान भाई-बहनों से अनुरोध किया गया है कि वे PMFBY से जुड़कर अपनी आय सुरक्षित करें. इस योजना से जुड़ने से किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा मिलती है.§֍:फसलों को कब दी जाती है सुरक्षा§ֆ:इस योजना के तहत फसलों को सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, तूफान, भूस्खलन, चक्रवात, जलभराव, बिजली गिरने से आग लगने और बीमारियों जैसे अन्य अपरिहार्य जोखिमों के कारण होने वाले नुकसान की स्थिति में सुरक्षा प्रदान की जाती है. लेकिन यह सुरक्षा तभी दी जाती है जब किसी किसान ने अपनी फसल का बीमा कराया हो और ऊपर बताए गए कारणों से फसल नष्ट हो जाती है, तो उसे बीमा कंपनी से मुआवजा मिलेगा.

§֍:कितना देना होगा प्रीमियम§ֆ:इस योजना के तहत फसल बीमा लेने वाले किसानों को सभी खरीफ फसलों के लिए केवल 2% और सभी रबी फसलों के लिए 1.5% का एक समान प्रीमियम देना होगा. वार्षिक वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के मामले में, प्रीमियम केवल 5% होगा. बाकी का प्रीमियम का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है. इस योजना में सरकारी सब्सिडी की कोई ऊपरी सीमा नहीं है. भले ही बाकी प्रीमियम 90% हो, लेकिन इसे सरकार द्वारा वहन किया जाता है. ऐसे में महाराष्ट्र, ओडिशा, मेघालय और पुडुचेरी के किसानों की बात करें तो इन राज्यों के किसान मात्र 1 रुपये में बीमा करवा सकते हैं.

§महाराष्ट्र, ओडिशा, मेघालय और पुडुचेरी के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. आपको बता दें कि इन राज्यों के किसान सिर्फ 1 रुपये में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में नामांकन कराकर अपनी फसलों की सुरक्षा कर सकते हैं. सभी किसान भाई-बहन 31 जुलाई 2024 तक अपनी खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं. सरकार ने फसल बीमा के लिए 31 जुलाई तक की राशि बढ़ा दी है. आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर.

Previous Post

ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़, सिंचाई प्रोजेक्ट के लिए 11500 करोड़ होंगे खर्च

Next Post

जानें क्यों 15 अगस्त को ट्रैक्टरों के साथ भारी संख्या में दिल्ली पहुंच रहे किसान

Next Post
जानें क्यों 15 अगस्त को ट्रैक्टरों के साथ भारी संख्या में दिल्ली पहुंच रहे किसान

जानें क्यों 15 अगस्त को ट्रैक्टरों के साथ भारी संख्या में दिल्ली पहुंच रहे किसान

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.