§֍:दो साल में सुरक्षाबलों पर सबसे बड़ा हमला!§ֆ:बस्तर रेंज के पुलिस इंस्पेक्टर जनरल सुंदरराज पी ने बताया कि यह घटना कुटरू थाना के अंबेली गांव के पास उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान के बाद अपने स्कॉर्पियो वाहन से लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि डीआरजी राज्य पुलिस की एक इकाई है.
§Chhattisgarh Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के काफिले पर नक्सिलियों ने बड़ा हमला किया है. इस हमले में 8 जवानों समेत एक नागरिक ड्राइवर शहीद हो गए हैं. एक वाहन में डीआरजी या डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवान सवार थे, जिसे निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. बताया जा रहा है कि विस्फोटक लदे वाहन को सुरक्षाबलों के काफिले के पास विस्फोट किया गया, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए. हमला इतना खौफनाक था कि विस्फोट वाली जगह एक बड़ा गड्ढा हो गया.
#WATCH | Chhattisgarh: On Bijapur IED blast, IG Bastar P Sundarraj says " For the last 3 days, in Narayanpur district, Dantewada and Bijapur region, anti-Naxalites operation was going on. During this operation, we had recovered the bodies of 5 naxals and one jawan had lost his… pic.twitter.com/HTXD99LX3C
— ANI (@ANI) January 6, 2025

