֍:जापान की स्टील कंपनी के साथ साझेदारी लेकिन कंट्रोल अमेरिका का
§ֆ:शुक्रवार को ट्रंप ने यूएस स्टील और जापान की निप्पॉन स्टील के बीच तय योजना के तहत साझेदारी की भी बात कही, लेकिन साथ ही इस सौदे पर कुछ नया खुलासा भी किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिकी स्टील निर्माता और निप्पॉन स्टील के बीच हाल ही में हुई साझेदारी के बावजूद यूएस स्टील पर अमेरिका का ही नियंत्रण बना रहेगा। हालांकि अभी इस सौदे को मंजूरी मिली नहीं है। ट्रंप ने कहा कि कंपनी की जॉब आउटसोर्सिंग से किसी की नौकरी नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि निप्पॉन के साथ सौदे से कम से कम 70,000 नौकरियां पैदा होंगी और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में $1400 करोड़ डॉलर का इजाफा होगा।
§Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ डबल करेंगे। दोगुना होने के बाद इन दोनों मेटल्स पर टैरिफ 25 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा और ट्रंप के ऐलान के मुताबिक बड़ी हुई दरें अगले हफ्ते से प्रभावी होंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह ऐलान अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में स्थित एक स्टील प्लांट में वर्कर्स को संबोधित करते हुए कही। स्टील प्लांट में ब्लू कॉलर वर्कर्स के सामने उन्होंने स्टील पर टैरिफ डबल करने का ऐलान किया लेकिन थोड़ी ही देर बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उन्होंने एल्यूमिनियम पर उन्होंने 4 जून से टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया।

