• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

सरकार का बड़ा फैसला, सस्ते में बेच रही बासमती धान की ये बेहतरीन किस्म, घर बैठे करें ऑर्डर

Fiza by Fiza
June 12, 2025
in कृषि समाचार
0
सरकार का बड़ा फैसला, सस्ते में बेच रही बासमती धान की ये बेहतरीन किस्म, घर बैठे करें ऑर्डर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:जून का महीना आते ही देश के लगभग सभी राज्यों में किसान धान की खेती कि तैयारी में लग गए हैं. धान खरीफ सीजन की मुख्य फसल है. वहीं, जून की शुरुआत में कई राज्यों के किसान धान का बिचड़ा डालने लगे हैं. ऐसे में किसान कई ऐसी किस्मों की खेती करते हैं, जो अपनी सुगंधों और स्वाद के लिए फेमस होती हैं. वहीं, बात अगर स्वाद और सुगंध की हो तो उसमें बासमती धान काफी लोकप्रिय है. ऐसे में अगर किसान खरीफ सीजन में बासमती धान की उन्नत किस्म के बीज खरीदना चाहते हैं, तो वे इस बीज को घर बैठे मंगवा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.§֍:यहां से मंगवाएं ऑनलाइन बीज§ֆ:भारतीय किसान देश में बड़े स्तर पर बासमती धान की खेती करते हैं, जिसमें बड़ा योगदान भारतीय कृषि अनुसंधान द्वारा विकसित बासमती धान की प्रजातियों का रहा है, जो कि अधिक उपज के साथ ही प्रमुख रोग और कीट के प्रति सहनशील हैं. ऐसे में किसान धान की उन्नत किस्म पूसा बासमती 1847 के बीज राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) से घर बैठे ही ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगवा सकते हैं.§֍:बासमती वैरायटी की खासियत§ֆ:पूसा बासमती 1847: ये बासमती की एक खास किस्म है. ये किस्म सिंचित अवस्था के लिए उपयुक्त मानी जाती है. यह 130-140 दिनों में पक कर तैयार होने वाली किस्म है. वहीं, इसकी औसत उपज 45 से 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है. इस किस्म के दाने दिखने में अधिक आकर्षक लंबे और पतले होते हैं. वहीं, बात करें इस किस्म की खासियत की तो ये न गिरने वाली, और पकने के समय दाने न झड़ने वाले गुण के साथ एक नई बासमती चावल की किस्म है.§֍:बीज खरीदने पर पाएं फ्री जैकेट§ֆ:अगर आप बासमती धान की खेती करना चाहते हैं तो पूसा बासमती 1847 किस्म के 10 किलो वाले बीज का पैकेट फिलहाल 12 फीसदी छूट के साथ 790 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. इसे खरीद कर आप आसानी से धान की खेती कर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं. बता दें कि किसानों को धान के बीज के पैकेट खरीदने पर जैकेट मुफ्त में मिल रहा है.§֍:इस तरह करें धान की खेती§ֆ:धान की खेती करने के लिए सबसे पहले खेत को तैयार करना होता है. इसके लिए किसान खेत को अच्छी तरह से जोतकर समतल करें. अगर धान की सीधी बुवाई कर रहे हैं तो खेत में हल्की नमी बनाए रखें. साथ ही अगर परंपरागत तरीके से रोपाई कर रहे हैं तो खेत में पानी जमा कर दें. वहीं, सीधी बुवाई के लिए बीज को खेत में सीधे बुवाई करें, जैसे कि गेहूं की बुवाई करते हैं. इसके साथ ही रोपाई के लिए नर्सरी में उगाए गए धान के पौधों की खेत में रोपाई करें.§

Previous Post

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक ने पोस्टहार्वेस्ट तकनीकों पर प्रकाश डाला

Next Post

एक बटन से खेती की क्रांति: कृषि मंत्री ने बिना खेत में उतरे चलाया PAU का रिमोट संचालित ट्रांसप्लांटर

Next Post
एक बटन से खेती की क्रांति: कृषि मंत्री ने बिना खेत में उतरे चलाया PAU का रिमोट संचालित ट्रांसप्लांटर

एक बटन से खेती की क्रांति: कृषि मंत्री ने बिना खेत में उतरे चलाया PAU का रिमोट संचालित ट्रांसप्लांटर

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.