ֆ:इसके अलावा मोबाइल इंटरनेट सेवाओं से व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से भी गलत सूचना व अफवाहों के प्रसार के साथ भीड़ को इक्ट्ठा व संगठित कर किसी अन्य को गंभीर क्षति पहुंचाने, आगजनी या बर्बरता व अन्य प्रकार की हिंसक गतिविधियों में शामिल होकर सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की संभावना को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं प्रतिबंधित की गई हैं.
§ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा कल निकाली जाएगी. इसको लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. ऐसे में नूंह जिले में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाओं को बंद कर दिया गया है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. जिले में यह आदेश आज 21 जुलाई को शाम 6 बजे से 22 जुलाई को शाम 6 बजे तक लागू रहेगा. हरियाणा के उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने बताया कि यह आदेश इंटरनेट सेवाओं के दुरुपयोग से भड़काऊ सामग्री, झूठी अफवाहों के प्रसार से जिला नूंह में सार्वजनिक संपत्तियों व सुविधाओं को नुकसान, कानून एवं शांति व्यवस्था में गड़बड़ी की संभावना को रोकने के लिए जारी किया गया है.

