֍:किसे मिलेगा इस स्कीम का फायदा §ֆ:माना जा रहा है कि इस ऐलान से राज्य के 1.80 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों को आर्थिक फायदा मिलेगा. इस योजना का फायदा उज्ज्वला स्कीम के तहत रजिस्टर्ड लोगों को भी मिलेगा. उज्ज्वला योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार, लाभार्थी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और उसी घर में कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए.
§֍:हर वर्ग की महिला को मिलेगा लाभ §ֆ:किसी भी श्रेणी की वयस्क महिलाएं – एससी, एसटी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), सबसे पिछड़ा वर्ग (एमबीसी), अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई), चाय और पूर्व चाय बागान जनजातियां, वनवासी, द्वीप और नदी द्वीपों में रहने वाले लोग, एसईसीसी परिवारों (एएचएल टीआईएन) के तहत सूचीबद्ध या 14-सूत्री घोषणा के अनुसार कोई भी गरीब परिवार, इस योजना का फायदा उठाने के योग्य होंगे.
§Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाली तीज के मौके पर राज्य की महिलाओं को अच्छी खबर दी है. उन्होंने ऐलान किया है कि प्रदेश के 46 लाख परिवारों को महीने में एक बार 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा. कुछ ही दिन पहले सैनी ने राज्य के किसानों के लिए कई घोषणाओं का ऐलान किया था. गौरतलब है कि हरियाणा वह राज्य है जहां पर अक्टूबर- नवंबर के महीने में चुनाव होने हैं. ऐसे में इस ऐलान को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रणनीति का अहम हिस्सा बताया जा रहा है.
तीज के पावन पर्व पर मैं यह घोषणा करता हूं कि हरियाणा प्रदेश के ऐसे 46 लाख परिवार जिनकी आय 1.80 लाख से कम है और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 12 लाख लाभार्थी बहनों को अब गैस का सिलेंडर मात्र 500 रुपए में मिलेगा। pic.twitter.com/TjThI0VXwT
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 7, 2024