UP NEWS: हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई। अचानक मची भगदड़ में कई लोगों की मौत होने की खबर है। अब तक 18 शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं। मृतकों में कई महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। एटा सिकंदराराऊ के बार्डर पर है घटनास्थल।

