ֆ:जानकारी के अनुसार, मंत्री सुबह 11:00 बजे चंबा पहुंचेंगे, जहां वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे मैहला क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां कृषि इनपुट स्टोर और किसान सलाह केंद्र का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। यह केंद्र क्षेत्र के किसानों को उन्नत तकनीकों, बीजों, खाद और खेतीबाड़ी से जुड़ी सलाह उपलब्ध कराएगा।§֍:पशुपालन को भी मिलेगा बढ़ावा§ֆ:कृषि मंत्री इसके पश्चात चंबा में कुकट हैचरी (पोल्ट्री हैचरी) की आधारशिला रखेंगे। यह हैचरी स्थानीय युवाओं और पशुपालकों को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री आम लोगों से जन समस्याएं भी सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश देंगे।§ֆ:सरकार का उद्देश्य किसानों और पशुपालकों को सशक्त बनाना है, और इस दिशा में यह दौरा एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चंबा के किसानों को इस पहल से प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है§हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार आज एक दिवसीय दौरे पर चंबा जिले पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

