֍:राजस्थान के कृषि मंत्री का इस्तीफा §ֆ:दरअसल कांग्रेसी नेता लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. क्योंकि चुनाव के समय किरोड़ीलाल मीणा ने कहा था कि अगर पूर्वी राजस्थान की 7 सीटों में से बीजेपी (BJP) एक भी हारती है तो वह इस्तीफा दे देंगे. दौसा सीट पर भी बीजेपी हार गई थी. इन सात सीटों में से बीजेपी 4 सीटें हार गई जिनमें दौसा, करौली-धौलपुर, टोंक-सवाई माधोपुर और भरतपुर सीट शामिल है.
§֍:बीजेपी की हार का पड़ा असर §ֆ:इससे पहले जब किरोड़ीलाल मीणा के कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने एक टीवी को कहा कि “मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसी नाते मैं कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुआ.
§֍:जनता के बीच किया था इस्तीफे का ऐलान §ֆ:हालांकि सीएम भजनलाल ने मुझसे कहा कि आपका इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे.” किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं, हालांकि मैंने पब्लिक में कहा था कि बीजेपी 7 सीटों में किसी पर भी हारी तो इस्तीफा दे दूंगा, इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया.
§राजस्थान सरकार में कृषि और ग्रामीण मंत्री किरोड़ीलाल मीणा (Kirodilal Meena) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. किरोड़ीलाल मीणा ने करीब 10 दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस्तीफा सौंपा है अब उसका सार्वजनिक रूप से ऐलान किया है.

