हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के… pic.twitter.com/gB5LhaRkIv
— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2024
§ֆ:भारत सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए अमिट योगदान देने वाली तीन प्रतिष्ठित हस्तियों को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न देने की घोषणा की है. इसमें पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्वप्रधान मंत्री पीवी नरसिम्हा राव और डॉ एमएस स्वामीनाथन के नाम शामिल हैं. इन तीनों के नाम कृषि, किसान कल्याण, राष्ट्र-निर्माण और आर्थिक सुधारों में हमेशा प्राथमिकता के साथ लिया जाता है.
§֍:पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी§ֆ:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग ट्वीट में इन तीनों को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की. इसमें सबसे पहला नाम चौधरी चरण सिंह का है जो देश के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं. उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है. उन्हें यह पुरस्कार कृषि क्षेत्र और किसानों के कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए दिया जा रहा है.
इसकी घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है. यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है. उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की. वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे. हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है.
§सरकार ने शुक्रवार को भारत रत्न पुरस्कार का ऐलान किया जिसमें चौधरी चरण सिंह, एमएस स्वामीनाथन और नरसिम्हा राव का नाम शामिल है. सरकार के इस कदम से साबित होता है खेती-बाड़ी पर विशेष ध्यान है. जैसा कि तीन पुरस्कार विजेताओं में से दो, चौधरी चरण सिंह और डॉ. एमएस स्वामीनाथन का नाम पूरी तरह से खेती से जुड़ा है. पुरस्कार विजेताओं में से दो, नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, गैर-बीजेपी पृष्ठभूमि से आते हैं. तीन पुरस्कार विजेताओं में से दो, नरसिम्हा राव और डॉ. एमएस स्वामीनाथन, दक्षिण भारत से हैं, इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी कोनों से योगदान और विशेषज्ञता को महत्व दे रहे हैं. इन तीनों को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है.

