֍:गांगुली ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी§ֆ:क्रिकेट जगत के सितारे भी इस घटना पर दुख और आक्रोश जता रहे हैं और आतंकियों के विरुद्ध कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं. अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भी इस पर रिएक्शन आया है. गांगुली ने कहा कि पाकिस्तान के साथ 100 प्रतिशत संबंध तोड़ लेने चाहिए. गांगुली का मानना है कि सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि हर साल ऐसी घटनाएं होती रहती हैं.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘100 प्रतिशत पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ने चाहिए. सख्त कार्रवाई जरूरी है. यह कोई मजाक नहीं है यार. हर साल ऐसा होता रहता है. आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.’
§जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल (मंगलवार) को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई. इस हमले के बाद पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है. सुरक्षाबल आतंकियों को पकड़ने के लिए लगातार ऑपरेश चला रहे हैं. वहीं केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में है और उसने पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) के खिलाफ कुछ बड़े कदम उठाए हैं.

