֍:कांग्रेस नेता को मिली राहत §ֆ:पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है- ‘सत्यमेव जयते. छत्तीसगढ़ में सेक्स सीडी कांड का मामला अक्टूबर 2017 में आया था. दावा किया गया था कि इस सेक्स सीडी कांड में तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत शामिल हैं. इसके बाद रायपुर के सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया. §छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिली है. सीबीआई की विशेष अदालत ने आज भूपेश बघेल के खिलाफ लगाई गई सभी धाराएं हटाते हुए उन्हें बरी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार ही नहीं है.

