֍:बंगाल में लेडी डॉक्टर से रेप §ֆ:मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया है. अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी दी जाएगी, हालांकि मैं फांसी की सजा का समर्थक नहीं हूं. लेकिन उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. हमने यह सुनिश्चित किया है कि इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे एक भी डॉक्टर को किसी भी तरह की समस्या न हो. जो लोग विरोध कर रहे हैं, अगर उन्हें लगता है कि उन्हें राज्य प्रशासन पर भरोसा नहीं है, तो वे किसी अन्य जांच एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं. मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. हम उचित और गहन जांच और दोषियों के लिए कड़ी सजा चाहते हैं.
§֍:केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने में आपत्ति नहीं: ममता बनर्जी§ֆ:ममता बनर्जी ने कहा कि जैसे कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है, वैसे ही हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट की भी जिम्मेदारी है. हम यह भी जांच करेंगे कि क्या उनकी तरफ से लापरवाही हुई है. मैं लगातार पुलिस के संपर्क में हूं. डॉक्टर अपना विरोध जारी रख सकते हैं, लेकिन साथ ही उन्हें मरीजों का इलाज भी करना चाहिए. यदि पीड़ित का परिवार किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग करता है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है. क्योंकि हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. कोलकाता के सीपी पूरे समय अस्पताल में थे और दोपहर 2 बजे तक वह मेरे संपर्क में थे.
§֍:मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय एसआईटी का गठन§ֆ:मुख्यमंत्री ने कहा कि जो आरोपी पकड़ा गया है, वह मेडिकल कॉलेज में ही काम करता था. समुचित सतर्कता बरती जाए. किसी सहकर्मी को खोने का असर हर किसी पर पड़ता है. मेरे परिवार में भी दो जूनियर डॉक्टर हैं. मैं पहले भी उनके (डॉक्टरों) साथ थी और हमेशा उनके साथ रहूंगी. जरूरत पड़ी तो प्रधान सचिव और सीपी को दोबारा भेजूंगी.
§कोलाकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने घटना दुर्भाग्यपूर्ण और घृणित बताया है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति जैसा लगता है. उनका (रेजिडेंट डॉक्टरों का) गुस्सा और मांग जायज है. मैं इसका समर्थन करती हूं. पुलिस ने भी उनकी मांगें मान ली हैं. मैं कल झारग्राम में थी, लेकिन सभी घटनाक्रमों पर नजर रख रही थी. मैंने पीड़ित परिवार से बात की है और उन्हें इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.’

