֍:BCCI ने की पैसों की बोछार §ֆ:कप्तान रोहित शर्मा के कुशल और चतुर नेतृत्व में भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खिताब पर कब्जा जमाया.टीम ने अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश पर 6 विकेट से ठोस जीत के साथ की, फिर पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट की शानदार जीत हासिल की. रोहित ब्रिगेड ने न्यूजीलैंड पर 44 रनों से जीत के साथ अपनी गति जारी रखी और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से पराजित किया. फाइनल में कीवियों पर भारत ने 4 विकेट से जीत पाई. §भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम इंडिया पर इनामों की बारिश की है. बोर्ड ने 58 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है. यह पुरस्कार खिलाड़ियों, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ और अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति को मिलेगा. बोर्ड ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि किसे कितना पुरस्कार मिलेगा. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इस महीने की शुरुआत में (9 मार्च) न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी.

