֍:कैसे करें बांस की खेती§ֆ:बांस की खेती करने के लिए पहले खेत मगें जुताई कर लेनी चाहिए. जिस के बाद मिट्टी को भुरभुरा करके समतल कर लेना है. सके बाद खेत में जल निकासी की व्यवस्था करनी होगी. जिसके बाद में से खरपतवारया अनचाहे पौधों को हटा दें. इससे खेत में लगी फसल पर प्रभाव नहीं पड़ेगा. इसके बाद पौधे लगाने के लिए खेत में गढ्ढे बना लें. बांस के पौधे लगाने के बाद जुलाई के महीने में आप फसल की कटाई कर सकते हैं. §֍:खेती के दौरान इन बातों का रखें ध्यान§ֆ:बांस की खेती करते वक्त आपको ध्यान रखना है कि कहीं आपके खेत में कोई खरपतवार तो नहीं रह गया जो कि आपकी फसल पर गहरा प्रभाव भी डाल सकता है.§֍:सरकार देगी सब्सिडी§ֆ:बांस की खेती के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कोई न कोई स्कीम के जरिए किसानों की मदद करती रहती है. ऐसे में सरकार की ओर से बांस की खेती के लिए आपको सरकारी नर्सरी द्वारा खेत में लगाने के लिए पौधे मिल जाएंगेच. ये पौधे सरकार की ओर से मुफ्त में किसानों को बांटे जाएंगे. बता दें कि तीन साल में प्रत्येक पौधे की कीमत लगभग 250 रुपये तक पहुंच जाएगी. सरकार की ओर से किसानों को प्रति पौधे पर 120 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. ऐसे में किसानों को खेती में लगने वाल आधी रकम सरकार की ओर से ही मिल जाएगी. इसी वजह से खेती में मुनाफा बढ़ जाएगा, लागत भी कम लगेगी. साथ ही किसानों को खेत में पूरा दिन नहीं बैठना पड़ेगा. बांस की खेती अगर आप एक हैक्टेयर में 1500 से 2500 पौधे लगाएंगे और न पौधों के बीच दूसरे फसलें लगाएंगे. तो आपको 3-4 साल के अंदर ही लाखों का लाभ होना शुरु हो जाएगा.§भारत में बांस की खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. बांस खेती से भारत के कई राज्यों में किसान आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहे हैं. ऐसे में किसानों के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी भी मुहैया कराई जा रही है. इसके लिए किसानों को जल्द से जल्द बांस की नर्सरी तैयार कर लेनी होगी. बता दें कि बांस की खेती में लंबे समंय तक किसानों को आमदनी मिलती है. बांस की फसल से आप लगभग 40 सालो तक पैदावार ले सकते हैं, जिसमें फस का अत्यधिक ख्याल रखना भी जरूरी नहीं होता है.

