• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

बरसात में पोल्ट्री फार्मिंग बनी चुनौती: उमस और बीमारियों से जूझ रही मुर्गियां, जानें कैसे करें बचाव

Fiza by Fiza
July 9, 2025
in कृषि समाचार
0
बरसात में पोल्ट्री फार्मिंग बनी चुनौती: उमस और बीमारियों से जूझ रही मुर्गियां, जानें कैसे करें बचाव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बरसात का मौसम जहां खेत-खलिहानों के लिए वरदान साबित होता है, वहीं पोल्ट्री फार्मिंग करने वालों के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं होता। भारी बारिश, बढ़ी हुई नमी और उमस भरा मौसम मुर्गियों के लिए जानलेवा बन सकता है। सेंट्रल एवियन रिसर्च इंस्टीट्यूट (CARI), बरेली के वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के मौसम में पोल्ट्री बर्ड्स को विशेष देखभाल की जरूरत होती है, वरना बीमारियां तेजी से फैल सकती हैं और उत्पादन पर सीधा असर डालती हैं।

सांसों पर बन आती है बात

बारिश के दौरान फार्म हाउस में हवा का सही आवागमन न हो तो उमस के कारण मुर्गियों का दम घुटने लगता है। बारिश के तुरंत बाद धूप निकलना इस परेशानी को और बढ़ा देता है। कई बार तो शेड के अंदर बंद मुर्गियों की मृत्यु तक हो जाती है। पोल्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर हवा का प्रवाह सही न हो तो 70% बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

शेड मैनेजमेंट है पहली दवा

वैज्ञानिकों के अनुसार किसी भी बीमारी की दवा और वैक्सीन महज 30-40% असर दिखाती है, जबकि सही शेड मैनेजमेंट 60% से ज्यादा कारगर होता है। इसलिए पोल्ट्री शेड बनवाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वह उत्तर-दक्षिण दिशा में हो ताकि तेज धूप शेड में सीधे न घुसे। साथ ही, हर शेड में फैन और वेंटिलेशन सिस्टम होना अनिवार्य है।

वैक्सीनेशन में बूस्टर भी है जरूरी

पोल्ट्री में सिर्फ वैक्सीनेशन कराना ही काफी नहीं, यह भी देखना जरूरी है कि वैक्सीन के बाद एंटीबॉडी बनी है या नहीं। वैज्ञानिकों की सलाह है कि वैक्सीन के साथ इम्यूनिटी बूस्टर भी दिया जाए ताकि मुर्गियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और वह बदलते मौसम का मुकाबला कर सकें। गर्मी और बरसात के दौरान वैक्सीनेशन का सही समय रात 8 बजे या सुबह 4 बजे माना गया है।

पीने के पानी में मिलाएं दवा

हर मुर्गी को पकड़कर वैक्सीन देना कठिन हो सकता है। ऐसे में बाजार में उपलब्ध सीरप या टैबलेट फॉर्म में इम्यूनिटी बूस्टर को पीने के पानी में मिलाया जा सकता है, जिससे दवा सभी मुर्गियों तक पहुंचे और फार्म सुरक्षित रहे।

Previous Post

राजस्थान में बड़ा हादसा: एयरफोर्स का जगुआर ट्रेनर विमान क्रैश, दो पायलट शहीद

Next Post

आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ होगा सबसे बड़ी फिल्म सीरीज, अगस्त 2025 से शुरू होगा काम!

Next Post
आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ होगा सबसे बड़ी फिल्म सीरीज, अगस्त 2025 से शुरू होगा काम!

आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' होगा सबसे बड़ी फिल्म सीरीज, अगस्त 2025 से शुरू होगा काम!

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.