֍:ये लोग रहे उपस्थित§ֆ:दा किसान सहकारी चीनी मिल के चुनाव में विजयी उप सभापति बहादुर सिंह और संचालकों का समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. चीनी मिल के चुनाव में बहादुर सिंह की निर्विरोध जीत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उनकी जीत से क्षेत्र के किसानों में खुशी व उत्साह देखने को मिल रहा है. समर्थकों ने उनकी जीत का जश्न बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया और उन्हें बधाई दी. इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, जिला मन्त्री अनुराग अग्निहोत्री, लक्ष्मी कांत भारद्वाज,अनुपम वाजपेयी, हरीश मिश्रा, आनंद मिश्रा, नरेश पाल सिंह सहित कई किसान और विभिन्न लोग उपस्थित रहे.§पीलीभीत: पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के दा किसान सहकारी चीनी मिल चुनाव के रिजल्ट जारी हुए. इसमें उप सभापति के पद के लिए बहादुर सिंह को निर्विरोध जीत मिली है. उनकी जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला. समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं.

