बड़े ज़ोर शोर के साथ प्रधानमंत्री जी ने टर्मिनल 1 के इसी हिस्से का उद्घाटन किया था आज धड़ाम हो गया 3 लोगों की जान चली गई कई लोग घायल हैं।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 28, 2024
कभी राम मंदिर, कभी अटल सेतु, कभी जबलपुर टर्मिनल, कभी दिल्ली टर्मिनल।
जहाँ भाजपा-वहाँ भ्रष्टाचार। pic.twitter.com/fOA1Dkm95t
§֍:यात्रियों के लिए सूचना जारी §ֆ:हालांकि टर्मिनल 3 और टर्मिनल 2 से प्रस्थान करने वाली और आने वाली सभी उड़ानें पूरी तरह से चालू हैं. टर्मिनल 1 पर उड़ानें लैंड भी हो रही हैं लेकिन टर्मिनल 1 से प्रस्थान करने वाली उड़ानें आज दोपहर 2 बजे तक रद्द कर दी गई हैं. बता दें कि रात 12 बजे (आधी रात) से अब तक 16 जाने वाली उड़ानें और 12 आने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. टर्मिनल 3 की ओर मेहराम नगर अंडरपास पर जलभराव है, जिसके चलते यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस मार्ग से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं.
This Delhi airport was ranked the best in the world by an Indian survey company paid by the Indian government. Conflict of interests? pic.twitter.com/KkLAh6THWY
— Jayant Bhandari (@JayantBhandari5) June 28, 2024
§֍:हेल्पलाइन नंबर जारी§ֆ:इस अनियोजित स्थिति के कारण पूरे नेटवर्क में परिचालन भी प्रभावित हुआ है. ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति पर नज़र रखें. इंडिगो के यात्री अपनी यात्रा योजना के संबंध में सहायता लेने के लिए 0124 6173838 या 0124 4973838 पर कॉल कर सकते हैं.
§दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज, 28 जून, शुक्रवार को जगह-जगह तड़के सुबह से ऐसी बरसात शुरू हुई कि मानो दिल्ली-नोएडा समेत कई इलाके पूरी तरह डूब गए. वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत भी गिर गई. इसकी चपेट में कई गाड़ियां आ गईं. जिसके चलते यहां की उड़ानों पर असर देखने को मिल रहा है. अभी तक कुल 28 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. वहीं डीएमआरसी ने भी दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल 1-आईजीआई हवाई अड्डे तक शटल सेवा रोक दी गई है.

