֍:‘औरों में कहां दम था’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?§ֆ:इस साल अजय देवगन की अब तक तीन फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. जहां हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचाया तो उसके बाद रिलीज हुई एक्टर की स्पोर्ट्स बायोपिक ‘मैदान’ की खूब सराहना तो हुई लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. अब अजय की तीसरी फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में अजय और तबू की रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा देगी. हालांकि रिलीज के बाद ये फिल्म अजय के करियर की सबसे कमजोर ओपनर साबित हुई. यहां कि ये फिल्म वीकेंड पर भी दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आईं.
वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘औरों में कहां दम था’ ने रिलीज के पहले दिन 1.85 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 16.22 फीसदी की तेजी आई और इसने 2.15 करोड़ कमाए. वहीं अब ‘औरों में कहां दम था’ की रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
§֍: ‘औरों में कहां दम था’ स्टार कास्ट§ֆ:रोमांटिक थ्रिलर ‘औरों में कहां दम था’ का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है और इसमें तबू और अजय देवगन के अलावा जिमी शेरगिल, शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर ने भी अहम किरदार निभाए हैं. फिल्म अजय और तबू की अधूरी प्रेम कहानी पर बेस्ड है.
§AMKDT Box Office Collection Day 3: ‘दृश्यम’, ‘भोला’, ‘दृश्यम 2’ जैसी कई हिट फिल्में देने के बाद, अजय देवगन और तबू की जोड़ी ‘औरों में कहां दम था’ में 10वीं बार साथ नजर आई. फिल्म के ट्रेलर के बाद से इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट थी. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘औरों में कहां दम था’ को मिक्स्ड रिव्यू मिले. ये फिल्म ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल हो गई और इसकी ओपनिंग फीकी रही. वहीं वीकेंड पर भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ठंडी नजर आई. चलिए यहां जानते हैं ‘औरों में कहां दम था’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

