֍:बाबा राम देव पर फिर फटकार §ֆ:हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को कोर्ट की अवमानना का दोषी मानते हुए उन पर सख्त टिप्पणी की है. अदालत ने रूह अफजा से शरबत जिहाद वाली स्वामी रामदेव की टिप्पणी को चुनौती देने वाली याचिका पर अवमानना का नोटिस जारी करत हुए कहा कि बाबा रामदेव किसी के नियंत्रण में नहीं हैं. वो अपनी अलग दुनिया में रहते हैं. §֍:अदालत के आदेश की हो रही अवमानना §ֆ:दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस अमित बंसल की अदालत ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि बाबा रामदेव प्रथम दृष्टया अदालत के पिछले आदेश की भी अवमानना कर रहे हैं.
दरअसल अदालत हमदर्द की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. याचिका में बाबा रामदेव की ‘शरबत जिहाद’ वाली टिप्पणी को चुनौती दी गई है. स्वामी रामदेव के वकील को संबोधित करते हुए अदालत ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे बाबा रामदेव पर किसी का काबू नहीं है.
्§दिल्ली हाईकोर्ट ने रूह अफजा को शरबत जिहाद बताने वाले बाबा रामदेव के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की है. इसके साथ ही अदालत ने रामदेव को कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया है.

