֍:कौन हैं अवध ओझा?§ֆ:उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर में रहने वाले अवध ओझा अपने पढ़ाने के अनोखे अंदाज के लिए मशहूर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल होती रहती है. उन्हें सोशल मीडिया पर ‘ओझा सर’ के नाम से जाना जाता है. §֍:चुनाव लड़ सकते हैं ओझा सर§ֆ:अवध ओझा दिल्ली में किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि सीट कौन सी होगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इससे पहले वे एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में आप नेता अरविंद केजरीवाल की तारीफ भी कर चुके हैं. उन्होंने केजरीवाल को राष्ट्रीय राजनीति का आदमी बताया था. उन्होंने कहा कि केजरीवाल अगर थोड़ा सा खुद को संभालने के साथ-साथ अगर सहयोगियों को संभालते तो आज पिक्चर कुछ और होती.§֍:अखिलेश यादव को बताया विजनरी नेता§ֆ:अवध ओझा राजनीती में पहले से ही काफी एक्टिव रहे हैं. उन्होंने पहले भी बीजेपी में शामिल होने के लिए कई नेताओं से मुलाकात की थी. उन्होंने कई बड़े नेताओं के बारे में बयान भी दिया है. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर भी बयान दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव एक विजनरी नेता बताया और देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं. उन्होंने राहुल गांधी को प्रियंका गांधी से बेहतर नेता बताया था और कहा कि प्रियंका एक अच्छी कोअर्डिनेटर और आयोजक हैं. §आईएएस की कोचिंग देने वाले टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी में अपनी जगह बना ली है. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ अवध ओझा आप मुख्यालय पहुंचे. जिसके बाद वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. जानकारी के अनुसार अब वे दिल्ली की सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं.

