֍:CBG से चलने वाली कार§ֆ:कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) से चलने पर यह कार माइलेज भी अधिक दे रही है. सीबीजी को पराली और गोबर से तैयार किया गया है. इस कार को चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल या सीएनजी की जरूरत नहीं है. कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि सीबीजी भी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की तरह इस्तेमाल किया जाने वाला ईंधन है. इसे गाय के गोबर, पराली और सीवेज कचरे से तैयार किया जाता है. ऐसे में इसकी लागत बाकी अन्य ईंधन से कम आती है. उन्होंने कहा कि केवल इलेक्ट्रिक वाहनों पर निर्भर रहने के बजाय हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, सीबीजी और सीएनजी के इस्तेमाल से देश में कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद मिल सकती है. §֍:इनोवेशन देख हैरान हैं लोग§ֆ:एक्सपो में नए-नए इनोवेशन देखने को मिल रहे हैं. एक ओर जहां कंपनियां अपने नए व्हीकल लॉन्च और पेश कर रही हैं. दूसरी ओर कई ऐसी कंपनियां हैं, जो अपने उत्पाद से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. बाजार में ऐसे टायर आ गए हैं, जिससे वाहन की माइलेज बढ़ सकती है. यह लोगों को खूब लुभा रहे हैं.§दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में ऑटो एक्सपो का आयोजन 17-22 जनवरी के बीच हुआ. इस दौरान कई बड़ी-बड़ी कंपनियों ने यहां अपने उत्पादों की प्रदर्शनी की. इसमें बाइक, कार के साथ कई अन्य ऑटोमोबाइल उत्पाद मौजूद थे, लेकिन एक कार ने सभी का ध्यान आकृषित कर लिया. इसमें खास बात ये थी कि कार पराली और गोबर गैस से चलने योग्य थी.

