֍:कहां गए जसप्रीत बुमराह?§ֆ:जसप्रीत बुमराह का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया, जिसमें वे स्टेडियम से बाहर जाते नजर आए. वे ड्रेसिंग रूम में करीब आधे घंटे से थे. इसके बाद बुमराह टीम जर्सी की जगह ट्रेनिंग किट में थे. वह स्टेडियम से बाहर जा रहे थे. फिर एक वीडियो आया जिसमें वह कार में बैठते नजर आ रहे हैं. उनके साथ सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य भी थे. बताया जा रहा है कि वे चोटिल हैं और स्कैन के लिए गए हैं. हालांकि, अभी तक कोई ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.§֍:सीरीज में बेमिसाल प्रदर्शन कर रहे बुमराह§ֆ:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में बुमारह बेहद अच्छा खेल रहे हैं. उन्हेंने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को पहले दिन में आखिरी गेंद पर आउट कर दिया. वहीं, दूसरे दिन पहले सेशन में उन्होंने मार्नस लाबुशेन को आउट किया. इस सीरीज में वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. अभी तक उनके 32 विकेट हो चुके हैं.§ֆ:
§ֆ:Jasprit Bumrah has left the SCG: https://t.co/0nmjl6Qp2a pic.twitter.com/oQaygWRMyc
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 4, 2025
§भारतीय क्रिकेट टीम का सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज चल रहा है. इसी बीच कप्तान जसप्रीत बुमराह को दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद एक ओवर डाला. बाद में वे मैदान के बाहर चले गए. काफी समय तक मैदान में वापस न आने पर विराट कोहली टीम की कप्तानी कर रहे थे. जिसके बाद एक वीडियो से भारतीय क्रिकेट फैंस में परेशानी देखने मिली.Where's Jasprit Bumrah off to ????#AUSvIND pic.twitter.com/P0yD1Q8pnV
— 7Cricket (@7Cricket) January 4, 2025

