ֆ:अधिकारियों ने बताया कि सर्वाधिक 17 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश में हुई. इसके अलावा, बिहार में 14, ओडिशा में पांच, झारखंड में चार लोगों की मौत होने की सूचना मिली है. उन्होंने बताया कि 1,300 से अधिक लोग लू लगने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं.
दिल्ली समेत देश के कुछ भागों में जल संकट उत्पन्न हो गया है और वहां के निवासियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. लोगों को अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पानी की व्यवस्था करने के वास्ते लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है.
§
उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी की चपेट में आने से विभिन्न राज्यों में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है, जिनमें उत्तर प्रदेश और बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए तैनात 25 कर्मचारी भी शामिल हैं.

